जरूरी है: श्री कृष्ण सेतु होकर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की मांग हुई तेज

साहेबपुरकमाल

जरूरी है: श्री कृष्ण सेतु होकर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की मांग हुई तेज

  • दैनिक रेल यात्री संघ ने संबंधित अधिकारियों और सक्षम जनप्रतिनिधियों से सार्थक पहल करने का किया अनुरोध

  • बेगूसराय के लोगों को मिलेगा महानगर कोलकाता से कनेक्टिविटी का फायदा 

जरूरी है

समाचार विचार/बेगूसराय: न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने के बाद अब बेगूसराय से साहेबपुरकमाल के रास्ते श्री कृष्ण सेतु से होकर हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग जोर पकड़ रही है। पूर्व मध्य रेल दैनिक रेलयात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने रेलवे के संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है ताकि बेगूसराय के रेल यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता हो सके। राजीव कुमार ने जनहित से जुड़े इस मुद्दे को स्पष्ट करते हुए बताया कि दिल्ली से वाराणसी की दूरी 759 किलोमीटर है, जिसे वंदे भारत से तय करने में  आठ घंटे का समय लगता है। वहीं मुजफ्फरपुर से बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर कलकत्ता/हावड़ा की दूरी उक्त दूरी से 105 किमी कम मात्र 654 किलोमीटर ही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर से कोलकाता के बीच प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन को बेगूसराय से साहेबपुरकमाल श्री कृष्ण सेतु के रास्ते ही चलाया जाना चाहिए।

बेगूसराय के लोगों को मिलेगा महानगर कोलकाता से कनेक्टिविटी का फायदा 
गौरतलब हो कि इस रेल खंड पर भागलपुर, कहलगांव, साहेबगंज, पाकुड़, रामपुर हाट, बोलपूर- शांति निकेतन, वर्धमान जैसे कई महत्त्वपूर्ण स्टेशन हैं, बावजूद इसके इस रूट पर आज तक एक भी सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। दिल्ली- वाराणसी वंदे भारत की तरह यह सफर मात्र सात घंटे के अन्दर तय किया जा सकता है। इस ट्रेन को सुबह 05 बजे मुजफ्फरपुर से चलाकर 06.30 बजे तक बेगूसराय और 12 बजे दिन तक कोलकाता। उसी तरह वापसी में शाम 04 से 05 बजे कोलकाता से चलकर देर शाम 09.30 से 10.30 बजे तक बेगूसराय और 11 से 12 बजे रात तक इस ट्रेन को मुजफ्फरपुर लाया जा सकता है। श्री कुमार ने बताया कि इस रेलखंड पर अगर कोलकाता तक की रेल सेवा बहाल कर दी जाती है तो रेलवे को राजस्व की भी प्राप्ति होगी और बेगूसराय के व्यापारियों तथा आम लोगों को भी महानगर से कनेक्टिविटी का सीधा लाभ प्राप्त होगा।
🎯उपलब्धि: खेलो इंडिया राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय की ऊर्जा ने जीता कांस्य पदक
🎯आइए, आपको आज कराते हैं वंदे भारत के बिजनेस क्लास की सैर

जरूरी है

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!