गौरव के क्षण: बिहार साहित्य महोत्सव में सम्मानित किए गये युवा साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार

गौरव
➡️एक डेलीगेट के रूप में साहित्य महोत्सव में लिया था भाग
➡️समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपरा के सतत प्रवाह का सशक्त प्रतीक साबित हुआ आयोजन
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय जनपद के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब पटना के रोटरी क्लब में आयोजित बिहार साहित्य महोत्सव के द्वितीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन बेगूसराय जिला के बलिया अनुमंडल स्थित सदानंदपुर गाँव निवासी युवा साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। डॉ. अभिषेक कुमार को यह सम्मान उनकी कविता ” देश का जेन – जी ” के लिए प्रदान किया गया है। सेवानिवृत आईएएस सह वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी, डॉ. संजय निरुपम, नसीम अख्तर, सीमा रानी जैसे दिग्गज साहित्यकारों की उपस्थिति में डॉ. अभिषेक कुमार को बिहार साहित्य महोत्सव के अध्यक्ष सह वरिष्ठ साहित्यकार कमल किशोर वर्मा ने अपने हाथों सम्मानित किया।

गौरव

समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपरा के सतत प्रवाह का सशक्त प्रतीक साबित हुआ आयोजन
सम्मान प्राप्ति के पश्चात डॉ. अभिषेक कुमार ने बिहार साहित्य महोत्सव के आयोजन के परिपेक्ष्य में अपने वक्तव्य में कहा कि मुझे खुशी और गौरव है कि बिहार साहित्य महोत्सव में मुझे डेलिगेट के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। वास्तव में बिहार साहित्य महोत्सव केवल एक साहित्यिक आयोजन भर नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपरा के सतत प्रवाह का सशक्त प्रतीक है। विगत वर्ष प्रारंभ हुआ यह महोत्सव आज अपने दूसरे चरण में प्रवेश करते हुए यह प्रमाणित करता है कि बिहार साहित्य महोत्सव साहित्यिक चेतना से युक्त समाज की आधारशिला को सुदृढ़ करने की अपनी कोशिश में लगा हुआ है। वर्तमान के संक्रमणशील समय में साहित्य ही है, जो मनुष्य को मनुष्य बनाये रखेगा और वैश्विक स्तर पर समावेशी दृष्टि विकसित करेगा। विदित हो की डॉ. अभिषेक कुमार की दर्जनों पुस्तकें अभी तक प्रकाशित हो चुकी है।
Begusarai Locals
📍पहली बार: 2 फरवरी से मध्य विद्यालय बीहट में होगा तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव
📍बेगूसराय में नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!