➡️संसाधन के अभाव के बावजूद अमित की स्वर्णिम उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ बेगूसराय
➡️न्यू दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुई थी 39वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो क्यूरोगी प्रतियोगिता
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय के अमित कुमार ने राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के खिलाडी सब-जूनियर वर्ग में भाग लिया था। यह प्रतियोगिता न्यू दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 13-15 जनवरी को हुई थी। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला संघ से संबंधित नौ खिलाड़ी ने उक्त राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।

संसाधन के अभाव के बावजूद अमित की स्वर्णिम उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ बेगूसराय
बिहार टीम के कोच मो. फुरकान के नेतृत्व में जिले के ताइक्वांडो खिलाडियों ने बिहार ताइक्वाडो संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक जीतकर बिहार राज्य को स्वर्णिम उपलब्धि दिलवाई है। गुरुदासपुर टोला, वार्ड नंबर-20 बीहट बेगूसराय के निवासी, रूबी देवी-सुरेश भगत का पुत्र अमित कुमार ने अंडर- 29 किलो ग्राम भार में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मणिपुर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, असम एवम् राजस्थान के खिलाड़ियों को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। गौरतलब हो कि अमित कुमार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है। संसाधन की कमी होने के बावजूद भी अमित ने अपने दृढ़ निश्चय से जो स्वर्णिम उपलब्धि प्राप्त की है, वह एक मिसाल है कि सच्ची भावना से किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता है। अमित के पिता सिलाई का काम करते हैं जबकि मां गृहिणी है। बड़ी बहन सुमन भी ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है।














