सदस्यता अभियान के दौरान: बेगूसराय में सैंकड़ों लोगों ने ली जदयू की प्राथमिक सदस्यता

सदस्यता
📍कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय और पूर्व विधायक राजकुमार सिंह भी रहे मौजूद

समाचार विचार/बेगूसराय: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेगूसराय के केडीएम होटल परिसर में जनता दल (यू) द्वारा भव्य सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने की, जबकि संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई पहचान बनाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के लोकप्रिय नारों —“न्याय के साथ विकास”,“सबका साथ, सबका विकास”,“हर घर नल-जल, हर घर बिजली”,“सुशासन ही हमारी पहचान” को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेने वाले लोगों का स्वागत किया।
सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जनता दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जल-नल, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे आम जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में बेगूसराय महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह, अरुण महतो, महानगर प्रवक्ता कुंदन कुमार, पिंटू, मनीष राय, महानगर सचिव रविंद्र कुमार सिंह, राज्य परिषद सदस्य नंदलाल राय, जिला शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पांडव कुमार, साहेबपुरकमाल अध्यक्ष नवल कुमार, तेघरा के चंदन जी, अर्चना कुमारी, धर्मवीर कुमार सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में नारा लगाया— “नीतीश कुमार जिंदाबाद”, “जनता दल (यू) जिंदाबाद”, “न्याय के साथ विकास—नीतीश कुमार”। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की पार्टी है और आने वाले समय में बेगूसराय को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत कर जनहित के मुद्दों को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को सदस्यता अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

 

Begusarai Locals 

📍बेगूसराय में रेड लाइट से रेस्क्यू कराई लड़की की पीड़ा से व्यथित हो जाएंगे आप
📍उत्साह: 41वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे बेगूसराय के चार खिलाड़ी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!