➡️रोमांचक मुकाबला के साक्षी रहे दर्शकों ने जमकर की खेल कौशल की सराहना
➡️हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती में दांव आजमाएंगे चयनित खिलाड़ी
समाचार विचार/बेगूसराय: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के पांचवे दिन आज गाँधी स्टेडियम बेगूसराय में एथलेटिक्स (बालिका) आयु वर्ग 14/17/19, योगा बालक एवं बालिका, कबड्डी बालिका, खो-खो बालक एवं बालिका, तीरंदाजी खेल के मुकाबला का आयोजन किया गया। आज के प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि खेल विभाग बिहार, पटना खेल और खिलाड़ियों के साथ है। आज खेल क्लब के साथ-साथ हर पंचायत में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। मेडल लाओ और नौकरी पाओ के द्वारा खेल विभाग बिहार, पटना खेल को बढ़ावा दे रही है। बिहार में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहे हैं। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि आज बिहार के बच्चे खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं। बिहार के ये बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में बिहार का नाम करें, ऐसी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल से एकता का संदेश मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षकों के कठिन मेहनत तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।
रोमांचक मुकाबले के साक्षी रहे दर्शकों ने जमकर की खेल कौशल की सराहना
आज के खेल कार्यक्रम में खो-खो आयु वर्ग 14 बालक वर्ग के मुकाबला में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागदह को हराकर विजेता का ख़िताब जीता वहीँ खो-खो आयु वर्ग 17 बालक वर्ग के मुकाबला में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली ने ज्ञान भारती विद्यालय को हराकर विजेता का ख़िताब जीता। खो-खो आयु वर्ग 14 बालिका वर्ग के मुकाबला में मध्य विद्यालय कोलेजियेट ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली को हराकर विजेता बना वहीं खो-खो आयु वर्ग 17 बालिका में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगतपुरा ने मध्य विद्यालय जोकिया को हराकर ख़िताब जीता।
ये रहा एथलेटिक्स, योगा, कबड्डी, खो-खो और तीरंदाजी खेल विधाओं में चयनित खिलाड़ियों का नाम
आज के आयोजन में एथलेटिक्स, योगा, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी खेल विधाओं में चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्न प्रकार है। एथलेटिक्स बालिका अंडर-14 के 100 मीटर में सुमन कुमारी, सानवी कुमारी, सोनम कुमारी, 200 मीटर में मैंजा सिंह, लक्ष्मी कुमारी, साक्षी कुमारी, 400 मीटर में जानवी कुमारी, ख़ुशी कुमारी, शिल्क भारती, 600 मीटर में खुशबू कुमारी, रंजीना खातुन, प्रतिभा कुमारी, लॉन्ग जम्प में माहि कुमारी, ख़ुशी कुमारी, श्रृष्टि कुमारी, हाई जम्प में शिव ज्योति कुमारी, खुशी कुमारी, माहि कुमारी, गोला फेंक में अपर्णा कुमारी, प्रियांशी कुमारी, नीलम कुमारी, बालिका अंडर-17 के 100 मीटर में श्रृष्टि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मुस्कान कुमारी, 200 मीटर में सुहानी कुमारी, साम्भवी कुमारी, अंशु कुमारी, 400 मीटर मेंसोनाली कुमारी, फूल कुमारी, सलौनी कुमारी 800 मीटर में निगम कुमारी, अनुष्का कुमारी, कशिश कुमारी, 1500 मीटर में फूल कुमारी, संचमा कुमारी, खुशबू कुमारी, लॉन्ग जम्प में अंजलि कुमारी, कोमल कुमारी, स्नेहा कुमारी, हाई जम्प में ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी, राधिका कुमारी, गोला फेंक में श्रीति कुमारी, आरती कुमारी, भूमिका कुमारी, बालिका अंडर-19 के 200 मीटर में सुलेना कुमारी, पूजा कुमारी, संगम कुमारी, 400 मीटर में बुंदी कुमारी, प्रियं कुमारी, सुलेना कुमारी, 800 मीटर में बुंदी कुमारी, सिमरन कुमारी, ईशा कुमारी, 1500 मीटर में सुलेना कुमारी, लॉन्ग जम्प में सुमन कुमारी, सिमरन कुमारी, ईशा कुमारी, हाई जम्प में रिया कुमारी, गोला फेंक मेंललिता कुमारी, सिमरन कुमारी, शिवानी कुमारी, तीरंदाजी के बालिका अंडर 14 में धानवी सिंह (इंडियन), स्वरा शांडिल्य (रिकर्व), बालिका अंडर 17 आर्या भारद्वाज (इन्डियन), बालिका अंडर 19 में संस्कृति जैसवाल (इन्डियन), बालक अंडर 14 में इन्द्रजीत भगत (इन्डियन), बालक अंडर 17 में कुमार संभव (रिकर्व), बालक अंडर 19 में पार्थ नंदा (रिकर्व)योगा के बालिका अंडर 14 में दिव्या भारती, अनामिका कुमारी, कामिनी कुमारी, सुगंधा कुमारी प्रियंका कुमारी, बालिका अंडर 17 में शबनम कुमारी, सोनाली कुमारी, मीठी कुमारी, लाडली कुमारी, संध्या रानी, बालिका अंडर 19 में प्रीति कुमारी, बबिता कुमारी, लवली कुमारी, याशिता कुमारी, बबली कुमारी बालक अंडर 14 में शिवम कुमार, आदित्य कुमार, आर्यन राज, अभिषेक राज, सौरभ कुमार, बालक अंडर 17 में आयुष कुमार, सत्य राज, रवीश कुमार, सन्नी कुमार, कृष्णनंदन, बालक अंडर 19 सोनू कुमार, आयुष कुमार, सौरभ कुमार, सोनू, गौरव शामिल थे।
आयोजन की सफलता में इनलोगों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, मनीष कुमार, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, अरविन्द कुमार, रामबाबू सिंह, अशोक कुमार, रंधीर कुमार, दीपक कुमार दीप, संदीप कुमार, रितेश कुमार, अमन कुमार सहित कबड्डी संघ के जिला सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल एवं अन्य लोग मौजूद थे। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 में कल 11 अक्टूबर को गाँधी स्टेडियम बेगूसराय में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती खेल का आयोजन किया जायेगा।
Begusarai Locals
➡️ताइक्वांडो विधा में: बिहार राज्य खेल सम्मान से नवाजे गए बेगूसराय के दस खिलाड़ी
➡️बेगूसराय में युवक की हत्या, लव अफेयर में मर्डर की आशंका
