नगर सभापति अर्चना कुमारी की दूरदर्शी पहल: वार्ड–10 में पुरखों की विरासत को मिला नया जीवन

नगर सभापति
➡️₹2.55 लाख की लागत से हुआ कुएं का जीर्णोद्धार
➡️जल-संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर को मिला संबल

समाचार विचार/खगड़ियानगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या–10, भगत टोला में पुरखों की अमूल्य विरासत को सहेजते हुए ₹2 लाख 55 हजार की लागत से कुएं के जीर्णोद्धार कार्य का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्य का उद्घाटन खगड़िया के नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा किया गया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला। वर्षों से उपेक्षित रहे इस पारंपरिक कुएं को सुदृढ़, सुरक्षित और उपयोगी स्वरूप प्रदान किया गया है। जीर्णोद्धार के बाद यह कुआं न केवल स्थानीय जरूरतों की पूर्ति करेगा, बल्कि जल-संरक्षण, भू-जल रिचार्ज और पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाएगा। यह पहल आधुनिक विकास के साथ-साथ परंपरा और प्रकृति के संरक्षण का सशक्त संदेश देती है।
मोहल्ले में पारंपरिक जल स्रोत को मिला नया जीवन 
उद्घाटन अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि “कुएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और जल-सुरक्षा की रीढ़ हैं। इन्हें पुनर्जीवित करना आज की जरूरत है। नगर परिषद खगड़िया का लक्ष्य केवल नई संरचनाएं खड़ी करना नहीं, बल्कि परंपरागत जल स्रोतों को बचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार करना है।” उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अन्य वार्डों में कुओं के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है और यह अभियान आगे भी अनवरत रूप से जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद उनके मोहल्ले में पारंपरिक जल स्रोत को नया जीवन मिला है। इससे क्षेत्र में जल संकट से निपटने में सहायता मिलेगी और सामुदायिक उपयोग के लिए एक विश्वसनीय स्रोत उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने नगर सभापति के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को समावेशी और दूरगामी बताया।

नगर सभापति

विकास, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बना जीर्णोद्धार कार्य
कार्यक्रम में अच्छेलाल महतो, श्रवण कुमार, सदानंद सिंह, मुकेश कुमार, संतोष कुमार पोद्दार, दीपक कुमार, रंजना देवी, मुन्नी देवी, मनीष कुमार, रंजन महतो, उदय कुमार अंशु, गोलू कुमार, लौकी कुमार, शंकर पोद्दार, गुड्डू कुमार, प्रीतम सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल वर्तमान की जरूरतें पूरी करते हैं, बल्कि भविष्य के लिए स्थायी समाधान भी प्रस्तुत करते हैं। कुल मिलाकर, वार्ड–10, भगत टोला में किया गया यह जीर्णोद्धार कार्य विकास, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है—जो नगर परिषद खगड़िया में सतत और जिम्मेदार विकास की दिशा को और मजबूत करता है।
Begusarai Locals
📍गौरव के क्षण: बिहार साहित्य महोत्सव में सम्मानित किए गये युवा साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार
📍होली पर पूर्व मध्य रेल चलाएगा 285 स्पेशल ट्रेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!