नगर परिषद खगड़िया में तेज हुई विकास की रफ्तार: 20 लाख की लागत से दो सड़कों का हुआ उद्घाटन

➡️नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या 34 एवं 28 में उपलब्ध कराई आवागमन की सुविधा
➡️उदघाटन समारोह के दौरान उत्साहित दिखे मौजूद लोग
समाचार विचार/खगड़िया: नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने आज वार्ड संख्या 34 एवं 28 में करीब 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। वार्ड संख्या 34 में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार की उपस्थिति में ₹8,78,000 की लागत से होने वाले सड़क विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लक्षण यादव, बिट्टू यादव, मनी यादव, सौरव कुमार, राजीव कुमार, दिलखुश यादव, संजीव यादव, पवन यादव, सत्यम यादव, गुलशन यादव एवं मनखुश यादव सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क के निर्माण से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
वार्ड 28 में सोनमनकी रोड पर निर्मित होगी 10.98 लाख की सड़क
वहीं वार्ड संख्या 28 अंतर्गत सोनमनकी रोड, बाजार समिति के समीप ₹10,98,000 की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन वार्ड पार्षद नीतू कुमारी की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर पुष्कर सिंह, नवीन कुमार, सुबोध कुमार, विजय कुमार, पूनम रानी, अंजू कुमारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय व्यवसायियों और राहगीरों ने इस सड़क को क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की। उद्घाटन के दौरान नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि सभी वार्डों में समान रूप से सड़क, नाला और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो। आने वाले समय में नगर परिषद क्षेत्र के हर हिस्से में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

नगर परिषद

कार्यक्रम के दौरान उत्साहित दिखे मौजूद लोग
दोनों वार्डों में हुए उद्घाटन के बाद स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि नई सड़कों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की साफ-सफाई, व्यापार और दैनिक जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुल मिलाकर, नगर परिषद खगड़िया में सड़कों का यह उद्घाटन समावेशी विकास और मजबूत आधारभूत संरचना की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Begusarai Locals

📍पहली बार: 2 फरवरी से मध्य विद्यालय बीहट में होगा तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव
📍बेगूसराय में नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!