➡️पूर्णिया को पेनाल्टी शूट आउट में 2 गोल से किया पराजित
➡️मेजबान के रूप में मेहमान खिलाड़ियों का दिल जीतने में सफल रहा जिला प्रशासन बेगूसराय
समाचार विचार/बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 अंडर 17 बालक वर्ग का शानदार समापन यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा बेगूसराय में हो गया। काफी कड़े मुकाबले में आखिरकार मधेपुरा राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बन गया। इससे पहले उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मेजबान के रूप में मेहमान खिलाड़ियों का दिल जीतने में सफल रहा जिला प्रशासन बेगूसराय
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे बिहार की टीमों ने बेगूसराय की मेजबानी को सराहा है। उन्हें जिला प्रशासन बेगूसराय के द्वारा सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। श्री साहनी ने विपरीत मौसम में भी इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सभी शारीरिक शिक्षकों का उन्होंने धन्यवाद भी किया।
बेहद रोमांचक मुकाबले में मधेपुरा को मिली शानदार सफलता
फ़ाइनल मुकाबला पूर्णिया और मधेपुरा के बीच हुआ, जिसमें बेहद रोमांचक मुकाबले में मधेपुरा ने जीत दर्ज की। बता दें कि उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम सहनी ने जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से पूरे बिहार के बालक वर्ग की टीम को शुभकामनाएं और धन्यवाद भी दिया। निर्णायक के रूप में मो. शाहिद,दिनेश कुमार सुमन, कैलाश पंडित और रोशन गुप्ता ने अपनी भूमिका निभाई। शशि कुमार सुमन रेफरी इंचार्ज की भूमिका में रहे। पूरे आयोजन में संजीव कुमार मुन्ना की बहुत बड़ी भूमिका रही। मंच सचालक और उद्घोषक की भूमिका शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने निभाई।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरविंद कुमार, शुभम, मणिकांत आदि ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
Begusarai Locals
🎯सपना हुआ साकार: दनौली फुलवड़िया स्टेशन पर कोशी एक्सप्रेस का हुआ ठहराव
🎯बेगूसराय में 14 लाख रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद
