दिखाया दम: फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में मुंगेर ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

➡️बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने की बेगूसराय के मेजबानी की सराहना
➡️20 नवंबर से होगी राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-17 बालक खेल प्रतियोगिता
समाचार विचार/बेगूसराय: खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल बालक-14 खेल प्रतियोगिता में आज मुंगेर एवं सारण के बीच फ़ाइनल मैच खेला गया, जिसमें मुंगेर की टीम ने सारण को 2-0 से हरा कर ट्राफी पर कब्ज़ा कर लिया। मुंगेर प्रमंडल की ओर से भरत कुमार ने दोनों गोल किया। फ़ाइनल मैच के पूर्व उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

फुटबॉल

बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने की बेगूसराय के मेजबानी की सराहना
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेली। आज खेल की जीत हुई है। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन करें, ऐसी मेरी शुभकामना है और यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे बिहार की टीमों ने बेगूसराय की मेजबानी को सराहा। चाहे आवासन हो, खान पान हो, अभ्यास हो या कोई अन्य व्यवस्था सब कुछ शानदार रहा। विपरीत मौसम में भी इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी पदाधिकारियों, सभी शारीरिक शिक्षकों का उन्होंने धन्यवाद भी किया।

फुटबॉल

ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त कर उत्साहित हुए खिलाड़ी
वहीँ आज गाँधी स्टेडियम बेगूसराय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल बालक-17 खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी, इसमें पहला मैच भागलपुर और तिरहुत प्रमंडल के बीच खेला गया। इसमें भागलपुर प्रमंडल की टीम ने तिरहुत प्रमंडल की टीम को 1-0 से हराया, जिसमे मुकेश हेम्ब्रम ने गोल किया। अंडर-17 बालक का दूसरा मैच मुंगेर और कोशी के बीच खेला गया, जिसमे कोशी प्रमंडल की टीम ने मुंगेर प्रमंडल की टीम को 3-1 से हराया। कोशी प्रमंडल की ओर से विवेक, आदित्य एवं क्रिश हंसदा ने गोल किया, वहीं मुंगेर की ओर से एक मात्र गोल नीरज कुमार ने किया।बालक -17 का तीसरा मैच पटना एवं सारण के बीच खेला गया। इसमें पटना की टीम ने सारण प्रमंडल को 2-0 से हराया। पटना की ओर से रिशंक राज एवं सत्यम कुमार ने गोल किया, वहीँ आज बालक-17 के चौथे मैच में दरभंगा की टीम ने मगध प्रमंडल की टीम को 4-0 से हराया। दरभंगा प्रमंडल की ओर से सत्यम कुमार, आयुष कुमार ने एक-एक गोल किया एवं मनीष कुमार ने दो गोल किया।

फुटबॉल

20 नवंबर से होगी राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-17 बालक खेल प्रतियोगिता
बता दें कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-17 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 20-11-2025 से 24-11-2025 तक गाँधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित किया जायेगा। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम कुमार सहनी ने जिला प्रशासन बेगूसराय  की ओर से पूरे बिहार के बालक वर्ग की टीम को शुभकामनाएं और धन्यवाद भी दिया। इस पूरे आयोजन में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, मणिकांत चिरंजीवी, राजेश रौशन, शशिकांत,दीपक कुमार दीप, अमित, बबलू, चंदन, राम पुनीत आदि सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Begusarai Locals
📍आस्था: कोशी साइंस क्लासेज में संपन्न हुआ भगवान सत्यनारायण का पूजन
📍बेगूसराय में एसटीएफ और अपराधियों में एनकाउंटर, कुख्यात नीरज हुआ जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!