डॉ. संजय कुमार ने कहा: बलिदानियों ने आज के दिन ही रखी थी आधुनिक भारत की नींव

➡️ईश्वर अस्पताल परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ पैग़ाम-ए-अमन कमिटी का झंडोत्तोलन समारोह
➡️अपने महान राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में योगदान देने का लिया संकल्प
समाचार विचार/बेगूसराय: आज का यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी और संविधान के बाद भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है। गणतंत्र दिवस न केवल उत्सव है बल्कि यह बताता है कि कैसे देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया था। उक्त बातें ईश्वर अस्पताल बेगूसराय के निदेशक सह ख्यातिलब्ध न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने अस्पताल परिसर में आयोजित पैग़ाम-ए-अमन कमिटी के झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के साहस, समर्पण और बलिदान ने आज के आधुनिक भारत की नींव रखी थी, जिसमें हम रहते हैं। जैसे ही हम इस विशेष दिन को मनाते हैं, तो वैसे ही हम जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें समानता और आजादी से जीने का अधिकार दिया है लेकिन कुछ कर्तव्य भी बताए हैं, जिन्हें हम सभी समझकर बेहतर राष्ट्र-निर्मण की ओर अग्रसर हो सकते हैं। डॉ. संजय ने पैग़ाम-ए-अमन कमिटी के द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक समरसता की दिशा में किए जा रहे सद्कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गौरतलब हो कि बेगूसराय बस स्टैंड के ठीक पीछे अवस्थित ईश्वर अस्पताल परिसर में पूर्व पीपी मंसूर आलम और वरिष्ठ अधिवक्ता इज़ुर्हमान ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया।

डॉ. संजय

अपने महान राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में योगदान देने का लिया संकल्प
कमिटी के अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. अहसन ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह आयोजन हमें राष्ट्र के प्रति गौरव और अपने कर्तव्य का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, विविधता और संस्कृति का सम्मान करने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। आइए हम सब संकल्प लें कि अपने महान राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में योगदान देते रहेंगे।

डॉ. संजय

स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है आज का यह ऐतिहासिक दिवस
झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर लीना कुमारी ने कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का महत्व सिखाता है। हमारे संविधान ने हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है। हमें अपने देश और संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए और एक अच्छा और सजग नागरिक बनना चाहिए। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उनके सपनों का भारत तभी बन सकता है, जब हम ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत को अपने जीवन में अपनाएँ। झंडोत्तोलन समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

डॉ. संजय कुमार

इन गणमान्य लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ झंडोत्तोलन समारोह
मौके पर डॉक्टर लीना कुमारी, पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पीपी मंसूर आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता इज़ूर रहमान, डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर राजीव कुमार, एडवोकेट रवीश कुमार सिन्हा, डॉक्टर बुशरा नजीर, मदन प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्ण, सुमन कुमार, शबनम कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Begusarai Locals

📍उत्साह: बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोपगुट ने किया वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण 
📍समस्तीपुर के युवक की बेगूसराय में मिली लाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!