जिला खेल पदाधिकारी ने कहा: समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है खेल

➡️जिला खेल पदाधिकारी ने विद्यालय खेल प्रतियोगिता के छठे दिन खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
➡️कल गांधी स्टेडियम में होगा शतरंज प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन
समाचार विचार/बेगूसराय: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के छठे दिन गाँधी स्टेडियम बेगूसराय में फुटबॉल, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्याम कुमार सहनी ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच है। खेल में जाति धर्म न होकर एकजुटता तथा अनुशासन होता है। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि हर युवा को किसी न किसी खेल, जिसमें उनकी रुचि हो उससे जुड़ना और खेलना चाहिए। इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि खेल के क्षेत्र को पहले हेय की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन अब कहावत बदल गई है। आज खेल एक उत्कृष्ट क्षेत्र हो चुका है, जहां हर किसी का सपना राज्य, देश के लिए मेडल लाना होता है। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खासकर खेल के क्षेत्र में देश की बेटियां बहुत अच्छा कर रही हैं। जरूरत है खेल को संरक्षा तथा संरक्षण देने की।

जिला खेल पदाधिकारी

हॉकी आयु वर्ग 14 और 17 में बीहट के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
जिला खेल पदाधिकारी की मौजूदगी में आज के खेल कार्यक्रम में हॉकी आयु वर्ग 14 एवं 17 बालिका में राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट ने बाजी मारी एवं आयु वर्ग 19 बालिका में श्रुति परियोजना बालिका +2 विद्यालय बदलपुरा ने विजेता का ख़िताब जीता। वहीँ हॉकी आयु वर्ग 14 एवं 17 बालक में नार्थ सेंट विलियम्स अकेडमी ने विजेता का ख़िताब जीता। वॉलीबॉल आयु वर्ग 14 बालक में सेंट ज्यूड्स विद्यालय बरौनी ने डीएवी एन एच-28 बरौनी को हराकर विजेता बना। वहीं वॉलीबॉल आयु वर्ग 17 बालक में सेंट जोसेफ अकेडमी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वन्द्वार को हराकर ख़िताब जीता। वॉलीबॉल आयु वर्ग 14 बालिका में मध्य विद्यालय बीहट ने ख़िताब जीता।

जिला खेल पदाधिकारी

ये रही कुश्ती खेल में चयनित खिलाड़ियों की सूची
आज के कुश्ती खेल में चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्न प्रकार है:- बालक अंडर 14 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष कुमार, राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट, 35-38 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम कुमार, मध्य विद्यालय बीहट, 38-41 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यम कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओझा टोल, 41-44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रेम कुमार एवं सचिन कुमार, मध्य विद्यालय बीहट, 48-52 किलोग्राम भार वर्ग में हेमंत कुमार, गंगोत्री नरेश मधुरापुर एवं रौनक कुमार, मध्य विद्यालय बीहट 52-57 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष कुमार, वीपीएस मध्य विद्यालय नावकोठी, प्रियांशु कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मछराहा राजौड़ा एवं आदर्श आनंद, आर के सर्वोदय उच्च विद्यालय शाहपुर बेगूसराय, बालक अंडर 17 के 51-55 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव कुमार, गंगोत्री नरेश मध्य विद्यालय मधुरापुर, अनमोल कुमार, ओमर +2 उच्च विद्यालय तेघड़ा एवं मो० अरमान, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घाघड़ा, 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में गुलशन कुमार, एम बी डी आई इंटर कॉलेज, चन्दन कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घाघड़ा एवं रौनक कुमार, राजकीयकृत उच्च विद्यालय गढ़पुरा, 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में पियूष कुमार, आर के सी +2 बरौनी एवं हिमांशु कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओझा टोल बरौनी, 65-71 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम कुमार, राजकीयकृत उच्च विद्यालय महेन्द्रपुर, 71-77 किलोग्राम भार वर्ग में विकास कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गौरीडीह छौड़ाही, बालक अंडर 19 के 57 किलोग्राम भार वर्ग में मो० शान अली, मो० जमशेर आलम, मो० महताब, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घाघड़ा, 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में मंजेश कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घाघड़ा, 74-79 किलोग्राम भार वर्ग में गुलशन कुमार, बी एस +2 उच्च विद्यालय पहसारा एवं संदीप कुमार, जे के +2 विद्यालय बेगूसराय शामिल हैं।

जिला खेल पदाधिकारी

कल गांधी स्टेडियम में होगा शतरंज प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, मनीष कुमार, राजेश कुमार रौशन, अरुणव पंकज, अरविन्द कुमार, रामबाबू सिंह, अशोक कुमार, रंधीर कुमार, दीपक कुमार दीप, संदीप कुमार, रितेश कुमार, अमन कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 में कल गाँधी स्टेडियम बेगूसराय में  शतरंज खेल का आयोजन किया जायेगा।
Begusarai Locals
➡️ताइक्वांडो विधा में: बिहार राज्य खेल सम्मान से नवाजे गए बेगूसराय के दस खिलाड़ी
➡️बेगूसराय में युवक की हत्या, लव अफेयर में मर्डर की आशंका
समाचार विचार के वॉट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by Best News Portal Development Company - Traffic Tail

error: Content is protected !!